देश

बिहार में VIP सिक्योरिटी में बड़ा बदलाव, नीतीश कुमार के बेटे निशांत और दोनों डिप्टी सीएम को मिलेगी Z सिक्योरिटी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को Z+ से Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली। निशांत कुमार को Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली। श्रवण कुमार को एस्कॉर्ट के साथ Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है।

Image

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत।

Photo : ANI

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद उप मुख्यमंत्री बने विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अब दोनों उपमुख्यमंत्रियों को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का सरकार ने निर्णय लिया है। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा में कमी की गई है। उन्हें अब जेड प्लस की श्रेणी की सुरक्षा के स्थान पर अब उन्हें भी जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राज्य के गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, दोनों उपमुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को अब ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मिलेगी जेड श्रेणी की सुरक्षा

जदयू नेता निशांत को अब जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्हें हाल में राज्य सरकार द्वारा ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा में प्रशिक्षित कर्मियों की एक समर्पित टीम शामिल होती है, जो उन्नत हथियारों से लैस होती है।

इनेहें भी दी गई वाई सिक्योरिटी

इधर, नीतीश के करीबी और उनके गृह जिला निवासी विधायक और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को भी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उन्हें एस्कॉर्ट के साथ वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा वर्गीकरण के लिए विशेष शाखा, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना की राज्य सुरक्षा समिति की संपन्न बैठक में की गई अनुशंसाओं के बाद यह निर्णय लिया गया।

बिहार में 15 अप्रैल को पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनी है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। अभी सम्राट चौधरी के साथ सिर्फ दो उपमुख्यमंत्रियों ने ही शपथ ली है। कहा जा रहा है कि अन्य राज्यों में रह रहे चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Shiv Shukla
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article