Modi Zelenskyy Talk: पीएम मोदी और जेंलेस्की के बीच कूटनीतिक स्थिति से जुड़े मुद्दों पर हुई बातचीत

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से ऐसे समय में बात की है जब भारत रूसी तेल खरीद के कारण अमेरिका से उच्च टैरिफ का सामना कर रहा है।

भारत के प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेंलेस्की के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई, बताते हैं कि दोनों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और कूटनीतिक स्थिति से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। यूक्रेनी नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से ऐसे समय में बात की है जब भारत रूसी तेल खरीद के कारण अमेरिका से उच्च टैरिफ का सामना कर रहा है।

PM MODI AND Volodymyr Zelenskyy

पीएम मोदी और जेंलेस्की (फाइल फोटो: PTI & AP)

ज़ेलेंस्की द्वारा जारी बयान के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने भारत से युद्ध समाप्त करने के शांति प्रयासों का समर्थन करने का आह्वान किया।

End of Feed