पीएम मोदी का आज महाराष्ट्र दौरा, देंगे करोड़ों के प्रोजेक्ट की सौगात, कर्नाटक-तमिलनाडु भी पहुंचेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 10:08 AM IST

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत निर्मित 90,000 से अधिक घर लाभार्थियों को सौंपेंगे। इसके अलावा, वह सोलापुर में रायनगर हाउसिंग सोसाइटी के 15,000 घर भी सौंपेंगे

PM Modi Maharshtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र आज तीसरी बार दक्षिणी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज वह महाराष्ट्र भी जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वह हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के साथ ही कई कार्यक्रमों की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। तीन राज्यों के उनके एकदिवसीय दौरे की शुरुआत महाराष्ट्र के सोलापुर से होगी।

PM Modi

पीएम मोदी का दौरा (File Photo)

सोलापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी सुबह लगभग 10:45 बजे महाराष्ट्र के सोलापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, इसके बाद दोपहर लगभग 2:45 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन करेंगे और बोइंग सुकन्या कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसमें कहा गया है कि शाम लगभग छह बजे प्रधानमंत्री तमिलनाडु के चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। तीन राज्यों के उनके एकदिवसीय दौरे की शुरुआत महाराष्ट्र के सोलापुर से होगी जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान महाराष्‍ट्र में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की आठ अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

End of Feed