PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में गणेश उत्सव का एक अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है... गणपति बाबा के आशीर्वाद से आज अनेक परियोजनाओं का श्रीगणेश हुआ है। यह मेरा सौभाग्य है कि विकास के अनेक प्रोजेक्ट आज जनता जनार्दन के चरणों में समर्पित करने का अवसर मिला है। मैं इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)
'राज्यों से मिलकर मिलकर काम कर रही केंद्र सरकार'
उन्होंने कहा कि मानसून के इस सीजन में गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और देश में एक के बाद एक बादल फटने घटना की घटनाएं घट रही हैं और टीवी में जब विनाशलीला देखते हैं तो अपने आप को संभालना मुश्किल हो जाता है। मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। प्रकृति का यह प्रकोप पूरी मानवजाति, विश्व, देश के लिए चुनौती बना हुआ है। केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों से साथ मिलकर राहत एवं बचाव के काम में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: 'देखिये उधर कोई छोटा नरेंद्र खड़ा हो गया...', जब मजाकिया अंदाज में बोले PM मोदी; भीड़ में मौजूद युवक हिलाने लगा हाथ
PM मोदी ने श्रीकृष्ण से लेकर महात्मा गांधी तक का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि गुजरात की इस धरती, दो मोहन की धरती है। एक- सुदर्शनचक्र धारी मोहन यानी हमारे द्वारकाधीश श्रीकृष्ण और दूसरा- चरखाधारी मोहन यानी साबरमती के संत पूज्य बापू। भारत आज इन दोनों के दिखाए रास्ते पर चलकर निरंरत सशस्त होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आतातायी...ये हमारा खून बहाते थे और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी, लेकिन आज आतंकवादियों और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं, चाहे वो कहीं भी छुपे हों। दुनिया ने देखा है कि पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया है। 22 मिनट में सफाचट। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्रधारी मोहन के भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है।
मोदी का ट्रंप पर परोक्ष हमला
पीएम मोदी ने कहा कि मैं अहमदाबाद की इस धरती से अपने लघु उद्यमियों से कहूंगा, दुकानदारों और किसानों-पशुपालकों से कहूंगा कि मैं हर किसी के लिए बार-बार वादा करता हूं कि मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है। मेरी सरकार लघु उद्यमियों का, किसानों का, पशुपालकों का कभी भी अहित नहीं होने देगी। दबाव कितना भी क्यों न आए, झेलने की ताकत बढ़ाते जाएंगे। दरअसल, कुछ समय पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कृषि उत्पादों सहित भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को 50 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया था।
