देश

भारत ने मानवीयता की मिसाल की पेश, पानी में डूबे 'PAK' को तवी नदी में बाढ़ की चेतावनी के बारे में दी जानकारी!

Tawi River Flood Alert: भारत ने मानवीय आधार पर तवी नदी में बाढ़ की चेतावनी के बारे में पाकिस्तान को सचेत किया है जबकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (IWT) अब भी स्थगित है। एक सूत्र ने कहा कि संधि के निलंबन से पहले भारत पाकिस्तान के साथ डेटा का आदान-प्रदान करता था, लेकिन यह कदम पूरी तरह से मानवीय आधार पर उठाया गया है।

Image

पाकिस्तान में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Tawi River Flood Alert: भारत ने मानवीय आधार पर तवी नदी में बाढ़ की चेतावनी के बारे में पाकिस्तान को सचेत किया है जबकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (IWT) अब भी स्थगित है। जल शक्ति मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह पत्र विदेश मंत्रालय को भेजा गया, जिसने फिर इस्लामाबाद से संपर्क किया।

एक सूत्र ने कहा, "हालांकि, संधि के निलंबन से पहले भारत पाकिस्तान के साथ डेटा का आदान-प्रदान करता था, लेकिन यह कदम पूरी तरह से मानवीय आधार पर उठाया गया है।"

चेनाब में मिलती है तवी नदी

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, तवी नदी हिमालय से निकलती है और जम्मू संभाग से होती हुई पाकिस्तान में चेनाब नदी में मिलती है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को "स्थगित" करना भी शामिल था।

भारत ने PAK से साधा संपर्क

विश्व बैंक की मध्यस्थता में सिंधु जल संधि 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के उपयोग को नियंत्रित करती है। इससे पहले इस्लामाबाद से मिली खबर के मुताबिक, समाचारपत्र ‘द न्यूज’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया है।

सूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया है कि भारत ने जम्मू में तवी नदी में संभावित भीषण बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यह चेतावनी दी। खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मई में पाकिस्तान-भारत के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद यह अपनी तरह का पहला बड़ा संपर्क है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?