'PM मोदी को होना चाहिए थानेदार, उनका देश चलाने में कोई इंटरेस्ट नहीं', सत्येंद्र जैन को जमानत मिलते ही सरकार पर बरसे केजरीवाल

Delhi Jal Board Corruption: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन को मिली जमानत के बाद मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम को किसी गांव का थानेदार होना चाहिए।

Delhi Jal Board Corruption: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सत्येंद्र जैन को मिली जमानत का जिक्र करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी, इससे आपको क्या हासिल हुआ? चौबीस घंटे आप बस लोगों को जेल भेजने के बारे में सोचते रहते हो। देश चलाने में तो कोई इंटरेस्ट ही नहीं आपको।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

PM पर बरसे केजरीवाल

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ''आज सत्येंद्र जैन को बेल मिल गई। उनको गिरफ्तार क्यो किया गया। किसी को समझ नहीं आ रहा। किसी भी मामले में किसी को गिरफ्तार उनसे पूछताछ के लिए किया जाता है। इसके लिए पुलिस कस्टडी ली जाती है। पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद व्यक्ति न्यायिक हिरासत में जाता है।''

End of Feed