देश

Pune Bridge Collapse: साइप्रस से फोन कर PM ने की फडणवीस से बात, जाने पुल हादसे के हालात

पुणे में पुल ढहने के हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री से बात की। प्रधानमंत्री साइप्रस के दौरे पर हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली। महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

Image

साइप्रस से PM ने फोन कर जाने पुल हादसे के हालात

Photo : PTI

PM Called Fadnavis From Cyprus: रविवार की दोपहर महाराष्ट्र के पुणे से हृदयविदारक घटना की खबर आई। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कुंदामाला गांव में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढह गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने भी फडणवीस से बात करके हादसे का हालात जाने।

PM ने जाना हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे पुल हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान सीएम फडणवीस ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। फिलहाल पीएम मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में हैं। रविवार को पीएम साइप्रस पहुंचे, जहां साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भव्य स्वागत के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

अमित शाह ने भी की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुणे हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली। पास में तैनात NDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, बचाव अभियान में शामिल हुईं और उल्लेखनीय तत्परता से कई लोगों की जान बचाई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में पुल ढहने की घटना में मुआवजे का ऐलान किया है। फडणवीस सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी।

महाराष्ट्र CM0 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें