'प्लांटेड इंटरव्यू, चार्टर्ड फ्लाइट, शीशमहल...आम आदमी पार्टी तो उसी दिन ख़त्म हो गई थी...'आशुतोष का AAP पर करारा तंज

Ashutosh dig at Kejriwal's AAP: वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद तंज कसते हुए कहा है कि 'आम आदमी पार्टी तो उसी दिन ख़त्म हो गई थी...'

Ashutosh dig at Kejriwal's AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता आशुतोष ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में दिल्ली में सत्ता से बाहर होने के बाद सोमवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पर निशाना साधा है गौर हो कि आशुतोष कभी केजरीवाल के बेहद करीबी हुआ करते थे।

Ashutosh dig at Kejriwal's AAP

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद तंज कसा

आशुतोष ने X पर लिखा- 'आम आदमी पार्टी तो उसी दिन ख़त्म हो गई थी जिस दिन इस पार्टी के लोग चार्टर्ड फ़्लाइट से चलने लगे, Presidential suite में रहने लगे, अपने लिये शीश महल बनाने लगे, Z+ security लेने लगे, चुनाव लड़ने के लिये कहने लगे कि हरियाणा ने पानी में ज़हर मिला दिया Genocide के लिये, पत्रकारों को धमकाने लगे और मोदी की नक़ल पर Planted interviews करने लगे, 8 तारीख को तो बस नतीजा निकला है।'

End of Feed