Akhilesh Yadav on Prayagraj: महाकुंभ के लिए प्रयागराज में भारी भीड़ उमड़ रही है, इससे कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए समस्या के निदान की मांग उठाई है। अखिलेश ने कहा कि प्रयागराज में प्रवेश करने या बाहर निकलने की सभी सड़कें भारी यातायात के कारण अवरुद्ध हैं। पहली बार प्रयागराज के लोग 'हाउस अरेस्ट' में हैं क्योंकि वे बाहर नहीं जा सकते। अगर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं और केंद्र सरकार भी मदद कर रही है, तो लोगों को समस्याओं का सामना क्यों करना पड़ रहा है? उन्हें सेना से मदद लेनी चाहिए थी।
प्रयागराज में लग रहा हर तरफ जाम
बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ का स्नान जारी है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी तर चलेगा। अब तक 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुम्भ में पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। रोज लाखों-करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण प्रयागराज की तरफ जाने वाली सभी सड़कें बुरी तरह से जाम हैं। शहर के अंदर जाम की स्थिति बनी हुई है। यहां के स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
