'कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा रेड फ्लैग हैं राहुल गांधी', पीयूष गोयल ने बोला हमला, मांगे 10 सवालों के जवाब

पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी का व्यवहार और दोहरा रवैया देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की गतिविधियां संविधान की भावना को नुकसान पहुंचाने वाली हैं। गोयल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है, लेकिन अपने राजनीतिक रिकॉर्ड पर ध्यान नहीं देती।

सीईसी ज्ञानेश कुमार और एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी दिल्ली समेत देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी भी विपक्ष पर हमलावर है। भाजपा नेता एक के बाद एक प्रेस कॉफ्रेंस कर विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राजीव रंजन सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा ‘रेड फ्लैग’ करार दिया। वहीं, राजीव रंजन सिंह ने राहुल गांधी को मेडिटेशन करने की सलाह देते हुए आरोप लगाया कि वह सत्ता हासिल करने के लिए देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं।

piyush goyal

पीयूष गोयल ने बोला राहुल गांधी पर हमला

'राहुल गांधी की गतिविधियां संविधान की भावना को नुकसान पहुंचाने वाली'

पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी का व्यवहार और दोहरा रवैया देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की गतिविधियां संविधान की भावना को नुकसान पहुंचाने वाली हैं। गोयल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है, लेकिन अपने राजनीतिक रिकॉर्ड पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए 10 सवालों का जवाब मांगा।

End of Feed