AI टर्बुलेंस: डोपिंग ने खतरे में डाली एयर इंडिया के यात्रियों की जान! दूसरी जांच में भी पॉजिटिव मिला पायलट

बीते चार अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयरबस ए320 उड़ान (संख्या एआई2379) हवा में उड़ान भरते समय अचानक लगभग 300 फीट नीचे आ गई थी। हालांकि, बाद में इसे नियंत्रित कर लिया गया और विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया।

AI Passengers : बीते चार अगस्त को टर्बुलेंस का सामना करने वाली एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि इस विमान का पायलट अपने दूसरे डोप टेस्ट में भी पॉजिटिव मिला है। नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मुख्य पायलट को साइकोएक्टिव पदार्थ की शुरुआती जांच में संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे पुष्टि जांच से गुजरना पड़ा। अब इसकी रिपोर्ट आ गई है। चार अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयरबस ए-320 उड़ान (संख्या एआई 2379) हवा में उड़ान भरते समय अचानक लगभग 300 फीट नीचे आ गई थी। हालांकि, बाद में इसे नियंत्रित कर लिया गया और विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया।

Air India

4 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट को टर्बुलेंस का करना पड़ा सामना।

कम से कम 17 लोग घायल हुए

टर्बुलेंस की इस घटना में केबिन क्रू के चार सदस्य सहित कम से कम 17 लोग घायल हुए। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) अभी भी इस घटना की जांच कर रहा है। सूत्रों ने सोमवार को कहा कि विमान को कई तकनीकी खामी, हाइड्रोलिक समस्या एवं टर्बुलेंस से गुजरना पड़ा। फ्रांस की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट जांच एजेंसी बीईए और एयरबस की टीमें इस घटना की जांच में एएआईबी का सहयोग करेंगी।

End of Feed