BJP Theme Song: 'फिर एक बार मोदी सरकार', BJP का थीम सॉन्ग रिलीज, 6 मिनट के वीडियो में दिखी नए भारत की झलक

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 18, 2024, 06:48 PM IST

BJP Theme Song Release: नए भारत की यही पुकार, फिर मोदी सरकार...BJP का थीम सॉन्ग लान्च हो गया है, इसका टाइटल है ''फिर एक बार मोदी सरकार''।

BJP Theme Song Release: आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने 10 सालों के कामकाज को लेकर थीम सॉन्ग जारी किया है। इसका टाइटल है 'फिर एक बार मोदी सरकार', भाजपा ने थीम सॉन्ग जारी करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''बढ़ना हर उम्मीद के पार, नई भारत की यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार...'।

खास बात यह है कि 6 मिनट के इस सॉन्ग में उत्तर से लेकर दक्षिण के साथ-साथ लगभग हर राज्य की भाषा का इस्तेमाल किया गया है। गाने की शुरुआत में पीएम मोदी जनता के बीच जाते हुए दिख रहे हैं और वह उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।इसके अलावा थीम सॉन्ग में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज, पीएम उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम किसान योजना, रोहतांग टनल को दर्शाया गया है। इसके साथ ही सॉन्ग में नारी शक्ति का भी जिक्र किया गया है।

End of Feed