'चुनाव के बाद बढे़ंगी पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतें',मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत के लिए आने वाला है बड़ा संकट

पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण माहौल के बीच रुपये की गिरती कीमत और तेल की कीमतों में बेहताशा बढ़ोतरी पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर करारा वार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहें जो दावे कर ले, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

पश्चिम एशिया में चल रही ईरान-इजरायल और अमेरिका की जंग ने पूरी दुनिया पर असर डाला है। इससे जहां एक ओर वैश्विक मंदी का खतरा दिखने लगा है वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी बेतहाशा तेजी देखी जा रही है। जिसका असर भारतीय करेंसी पर भी पड़ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। इसे लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार का घेराव किया।

PM Modi-Rahul Gandhi

राहुल गांधी का वार

रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर एक पोस्ट कर आंकड़े शेयर करते हुए केंद्र की मोदी सरकार का घेराव किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि भले ही केंद्र सरकार कैसे भी दावे करे, लेकिन असल हकीकत कुछ और ही है।

End of Feed