'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर लोगों ने सेना को लिखे पत्र, पढ़कर भावुक हुए अधिकारी, कही ये बात

भारतीय सेना ने नागरिकों के प्रयासों का सम्मान करते हुए कहा, हम भारतवासियों के इस प्रेम और विश्वास के लिए आभारी हैं। यह हमें हर पल अपने कर्तव्य के प्रति और भी समर्पित करता है।

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान देश के कोने-कोने से आम नागरिकों ने भारतीय सेना के नाम भावनाओं से भरे पत्र भेजे हैं। इन पत्रों में देशवासियों ने सेना के प्रति अपना अटूट समर्थन, गहरा सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की है। अलग स्थानों व प्रदेशों से भेजे गए ये पत्र न केवल सेना के साहसिक अभियानों की सराहना करते हैं, बल्कि इन पत्रों में भारतीय नागरिकों की राष्ट्रीय भावना, एकता और सेना के प्रति विश्वास की गूंज सुनाई देती है।

Operation sindoor

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोगों ने लिखा सेना को पत्र

अधिकारी बोले, इन पत्रों को पढ़कर सारी थकान मिट जाती है

सेना के कुछ अधिकारियों का कहना है कि इन पत्रों को पढ़कर सारी थकान मिट जाती है। एहसास होता है कि हमारे साथ समस्त देशवासी खड़े हैं। इन पत्रों में पूर्व सैनिकों का समर्पण, युवाओं के जोश से लेकर बुजुर्गों के हाथों से लिखे भावुक शब्द शामिल हैं। किसी ने लिखा, आप हमारे लिए दीवार बनकर खड़े हैं, हम आपके लिए हमेशा प्रार्थना करते हैं। किसी ने अपने पत्र में कहा, आपकी वर्दी हमारे गौरव का प्रतीक है।

End of Feed