देश

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हल्लाबोल, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कसा तंज- किया जाए जमाई आयोग गठन

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में जो चढ़ावा मिलता है उसके हिसाब से पोस्टिंग किया जाता है। मुख्यमंत्री आवास तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जानिए तेजस्वी ने क्या-क्या कहा।

Image

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला (File photo- PTI)

Photo : PTI

Tejashwi Yadav Attacks Nitish Govt: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी यादव ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं और बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। मुख्यमंत्री के नाक के नीचे क्या हो रहा है, उनको कुछ नहीं पता। इन लोगों को दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यक भाइयों का वोट लेना होता है। लेकिन उनके लिए कुछ नहीं करते हैं। रोजाना पुलिस पर हमला होता है और बिहार को रिटायर्ड अधिकारी चलाते हैं।

नीतीश सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

तेजस्वी यादव ने कहा, टायर्ड नहीं बल्कि रिटायर्ड अधिकारी बिहार चला रहे हैं। आप चढ़ावा चढ़ाइए और पोस्टिंग पाइए। जन प्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं होती है। बिहार गरीब राज्य है, अधिकारी लूटकार खा रहे हैं और भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ED और CBI भी सुस्त पड़ी हुई है। अगर ईमानदारी से जांच हो जाए तो कोई नहीं बचने वाला है।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में जो चढ़ावा मिलता है उसके हिसाब से पोस्टिंग किया जाता है। मुख्यमंत्री आवास तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जमाई को और भुजा पार्टी वालों को मलाईदार पद दिया जाता है। जिन वकीलों का 20-20 साल तक जो पद नहीं मिल पाता है, जेडीयू के वर्किंग प्रसिटेंड की बेटी को सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट जनरल के रूप में रखा गया है।

सरकार में बेटे, दामाद और पत्नी को रबड़ी बांटा जा रहा है।

कसा तंज- जमाई आयोग गठन किया जाए

तेजस्वी ने पूछा, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी को किस आधार पर सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट जनरल बनाया गया? आयोग का जो गठन हुआ है, मुख्यमंत्री जी से हम अपील करते हैं जमाई आयोग गठन किया जाए। माझी जी के दामाद, रामविलास पासवान के दामाद और अशोक चौधरी के दामाद के साथ डीके बोस की पत्नी को भी आयोग में जगह दी गई। डीके बोस की पत्नी ने अपने पति का नाम नहीं लिखा, अपने पिता का नाम लिखा है। यानी कि साक्ष्य को छिपाने की कोशिश की गई है।

तेजस्वी ने पूछे सरकार से सवाल

कितने अधिकारियों की पत्नियों की सरकारी नौकरी लगी है?

बिहार की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सत्यानाश करके कितने अधिकारी के बच्चे विदेश में शिक्षा के लिए भेजे गए?

कितने अधिकारियों के बच्चे बिहार के विभागों में कंसलटेंसी फर्म बनकर सेवा दे रहे हैं?

कितने अधिकारियों ने जमीनों में निवेश कर रखा है?

तेजस्वी ने कहा, मुख्यमंत्री पूरी तरह से अचेत

तेजस्वी ने कहा, मुख्यमंत्री पूरी तरह से अचेत है, सरकार जाने वाली है। चला चली की बेला, मुख्यमंत्री पड़े हैं अकेला। भुजा पार्टी और चंद 10 अधिकारी बिहार को लूटने का काम कर रहे हैं। महिला आयोग में सदस्य के तौर पर डीके बोस की पत्नी को रखा गया, क्या और कोई शिक्षाविद बिहार में नहीं था। लालू प्रसाद यादव को राज्य अनुसूचित जाति आयोग के द्वारा भीमराव अंबेडकर के फोटो का अपमान मामले में नोटिस भेजे जाने मामले में उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब दिया जाएगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article