'आतंकियों को पनाह देने वालों को PM आवास में बुलाया जाता था', अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला

Anurag Thakur : मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'कांग्रेस के शासन में देश में आतंकवादी हमले हुए करते थे। ऐसे लोग जो आतंकियों को अपने यहां शरण देते थे, उन्हें मिलने के लिए पीएम आवास बुलाया जाता था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में खुफिया एजेंसियों और सुरक्षाबलों को काम करने की आजादी और समर्थन दिया गया है।'

Anurag Thakur : मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक कनाडाई मूल के पाकिस्तानी नागरिक तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पित कर भारत लाए जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सरकार की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा कि यूपीए की सरकार के समय जिन लोगों ने आतंकियों को पनाह दिया उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया जाता था। राणा के प्रत्यर्पण को ठाकुर ने सरकार की एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

anurag thakur

अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है तहव्वुर राणा।

सरकार की बड़ी उपलब्धि है राणा का प्रत्यर्पण-ठाकुर

मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा, 'कांग्रेस के शासन में देश में आतंकवादी हमले हुए करते थे। ऐसे लोग जो आतंकियों को अपने यहां शरण देते थे, उन्हें मिलने के लिए पीएम आवास बुलाया जाता था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में खुफिया एजेंसियों और सुरक्षाबलों को काम करने की आजादी और समर्थन दिया गया है...मोदी सरकार आतंकियों को अमेरिका से प्रत्यर्पित करा भारत लेकर आई है।' ठाकुर ने कहा कि राणा का प्रत्यर्पण भारत सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।

End of Feed