देश

Bihar News: 'बिहार के लोग अब इस सरकार से परेशान हो गए हैं, चाहते हैं बदलाव...' बोले तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी राज्य की एनडीए सरकार को बेरोजगारी, अपराध, पलायन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा।

Image

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार को भ्रष्टाचार और अपराध के मुद्दे पर एक बार फिर से घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब इस सरकार से परेशान हो गए हैं और बदलाव चाहते हैं। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां के लोग भ्रष्टाचार हो या अपराध, परेशान हैं। कोई भी जाति या धर्म के लोग हों, यहां परेशान हैं और इस सरकार से नाखुश हैं। इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है।

आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट करने के लिए सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजे जाने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें सभी दलों के लोगों को शामिल किया गया है। हमारी पार्टी से भी एक सदस्य इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। अपने पक्ष को ये लोग रखेंगे। कई टीमें बनी हैं।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर एनडीए सरकार पर तंज कसा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, 'युवाओं को नौकरी नहीं, कामगारों को काम नहीं, अपराध पर लगाम नहीं, पलायन पर कोई रोक नहीं, बेरोजगारों को रोजगार नहीं, बिना घूस दिए होता कोई काम नहीं, ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं, 20 वर्षों की भाजपा-जदयू सरकार अब बिहार को स्वीकार नहीं।'

तेजस्वी यादव के शेयर एनिमेटेड वीडियो के जरिए कहा गया है कि युवाओं को रोजगार नहीं, ये हमको स्वीकार नहीं। उन्होंने इस वीडियो को एक कवि सम्मेलन का रूप दिया है। उल्लेखनीय है कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और अभी से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article