Paytm Employee Suicide: पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के एक 35 वर्षीय कर्मचारी ने नौकरी जाने के तनाव के कारण इंदौर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस निरीक्षक तारेश कुमार सोनी के हवाले से खबर में कहा गया है कि शुरुआती जांच के अनुसार, पेटीएम कर्मचारी गौरव गुप्ता पिछले कुछ दिनों से इस डर से तनाव में थे कि कंपनी बंद हो सकती है और उनकी नौकरी जा सकती है। हम जांच कर रहे हैं।
नौकरी जाने के डर से की खुदकुशी
सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस ने कहा कि गौरव गुप्ता ने रविवार को अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगा ली। सोनी ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार गैर-अनुपालन के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च के बाद किसी भी ग्राहक से जमा और क्रेडिट स्वीकार करने से रोक दिया है। इसका कारोबार अन्य बैंकों में स्थानांतरित होने की संभावना है, जिसके लिए चर्चा चल रही है।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर संकट
इस महीने की शुरुआत में, आरबीआई ने ग्राहकों के साथ-साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक के व्यापारियों को 15 मार्च तक अपने खाते अन्य बैंकों में ट्रांसफर करने के लिए कहा था। पहले इसकी समय सीमा 29 फरवरी थी, जिसे आरबीआई ने ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए 15 दिन बढ़ा दिया है।
