देश

Pawan Khera: सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, तेलंगाना HC के ट्रांजिट बेल के फैसले पर लगाई रोक, क्या-क्या कहा?

Pawan Khera Case: असम सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि FIR असम में हुई है, लेकिन तेलंगाना हाईकोर्ट ने कैसे अग्रिम जमानत दे दी।

Image

पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ीं

Photo : PTI

Pawan Khera: सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। तेलंगाना हाईकोर्ट ने ट्रांजिट बेल दी थी जिस पर रोक लगा दी गई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मामले में असम सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा से तीन हफ्ते मे जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर पवन खेड़ा अग्रिम जमानत चाहते हैं, तो गुवाहाटी हाईकोर्ट जा सकते हैं।

तेलंगाना हाईकोर्ट ने कैसे अग्रिम जमानत दे दी?

असम सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि FIR असम में हुई है, लेकिन तेलंगाना हाईकोर्ट ने कैसे अग्रिम जमानत दे दी। असम हाईकोर्ट क्यों नहीं गए। आधार कार्ड के मुताबिक खेड़ा की पत्नी भी दिल्ली में रहती हैं। कभी-कभी वह ट्रैवल करते रहते हैं। सिर्फ कुछ प्रॉपर्टी होने से अधिकार क्षेत्र कैसे मिल सकता है? असम सरकार की याचिका पर जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की बेंच ने की सुनवाई की है।

असम सरकार ने तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल की थी। पवन खेड़ा को एक हफ्ते के लिए ट्रांजिट अग्रिम जमानत देने के फैसले को असम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने CM हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुयान सरमा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे जिसको लेकर असम में खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

सीएम हिमंत और गौरव गोगोई

सीएम हिमंत और गौरव गोगोई

मुश्किलों में घिरे हैं पवन खेड़ा

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर आरोप लगाने के बाद मुश्किल में घिरे हैं। 7 अप्रैल को पवन खेड़ा के घर असम पुलिस पहुंची लेकिन वह नहीं मिले। निजामउद्दीन ईस्ट में पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस की करीब 4 लोगों की टीम आई थी। बाद में खेड़ा ने तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। 10 अप्रैल को पवन खेड़ा (Pawan Khera) को तेलंगाना हाईकोर्ट (Telangana High Court) से अग्रिम जमानत मिल गई। पवन खेड़ा को असम पुलिस (Assam Police) गिरफ्तार करने के लिए तलाश रही थी, जिसके बाद कांग्रेस नेता ने तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत की मांग करते हुए अग्रिम जमानत की अपील की थी। तेलंगाना हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा को सात दिनों की अग्रिम जमानत दी थी।

सीएम हिमंत का पलटवार

पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर कांग्रेस के आरोपों के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा पर पलटवार किया था। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सरमा ने कहा, मैं और एक एक्शन लेने जा रहा हूं, मैं पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंगा, कुछ दिन इंतजार कीजिए। बता दें कि पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर हिमंता और उनकी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

रिंकी भुइयां सरमा के खिलाफ पवन खेड़ा के दावे

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने रविवार को आरोप लगाया कि सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां के पास UAE, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट हैं, और दुबई में उनकी संपत्तियां हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका अमेरिका के व्योमिंग राज्य में स्थित एक कंपनी से संबंध है, और उनके पास ऐसी विदेशी संपत्तियां हैं जिनका खुलासा नहीं किया गया है और जिनका जिक्र चुनावी हलफनामों में नहीं है। इन आरोपों को लेकर रिंकी सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

गौरव गोगोई ने भी सवाल उठाए थे। 'क्या हिमंत सरमा की पत्नी के पास दुबई का गोल्डन वीजा है?' गौरव गोगोई ने X पर लिखा। 'क्या यह गोल्डन वीजा भारतीय पासपोर्ट पर है?' इसका तीखा जवाब देते हुए, रिंकी सरमा ने गोगोई पर 24 घंटे के भीतर अपने दावों को बदलने का आरोप लगाया: पहले उन्होंने 'मिस्र के पासपोर्ट पर गोल्डन वीजा' होने का आरोप लगाया था, और बाद में भारतीय पासपोर्ट का जिक्र किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तव author

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुना... और देखें

End of Article