Pawan Kalyan Health: आंध्र के डिप्टी-सीएम पवन कल्याण की बिगड़ी तबियत, हुई सर्जरी, पीएम मोदी ने जाना हालचाल

Pawan Kalyan: एक बयान में पार्टी ने कहा, जनसेना पार्टी के प्रमुख, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का शनिवार शाम को ऑपरेशन हुआ। शुक्रवार सुबह अपने अधिकारियों के साथ प्रशासनिक मामलों पर चर्चा करते समय उन्हें तेज बेचैनी महसूस हुई।

Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के अभिनेता और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी सर्जरी करनी पड़ी। खबरों के मुताबिक, वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थे। हालांकि उनकी स्वास्थ्य समस्या का सटीक कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन उनकी जनसेना पार्टी ने इस घटनाक्रम पर एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को एक आधिकारिक बैठक के दौरान उन्हें अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का फैसला किया और मेडिकल जांच और एमआरआई स्कैन के बाद उनका ऑपरेशन हुआ। बयान जारी होने के कुछ घंटों बाद ही प्रशंसकों और समर्थकों में चिंता फैल गई, लेकिन अभिनेता-राजनेता नागेंद्र बाबू ने बताया कि वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। फिलहाल, कल्याण ने अपने आधिकारिक कार्यों से कुछ दिनों की छुट्टी ले ली है।

पीएम मोदी ने जाना हालचाल

पीएम मोदी ने पवन कल्याण से बात कर उनका हालचाल जाना। पीएम मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- मैंने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण गारू से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वे असाधारण रूप से साहसी हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

End of Feed