आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का साथ देने के लिए कांग्रेस की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया। पवन कल्याण ने मंगलवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी की धमकी पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा'
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण बिलावल पर हुए हमलावर
बिलावल भुट्टो के बयान के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पवन कल्याण ने कहा, 'उन्हें (पाकिस्तान को) याद दिलाना चाहिए कि वे पिछले तीन युद्ध कैसे हारे हैं। हमें उन्हें विजुअल भेजने होंगे, लगभग 70,000 सैनिक, उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया, साथ ही, अगर वे सीमा पार करने की कोशिश करते हैं, तो हर भारतीय पाकिस्तान आएगा, अगर जरूरत पड़ी तो हम देश के लिए अपना खून बहा देंगे। उन्हें उनके अतीत की याद दिलानी चाहिए।'
ये भी पढ़ें- 'प्रवेश-निकास दोनों गेट की आतंकियों ने कर ली थी घेरेबंदी, फिर बरसाईं गोलियां', पहलगाम नरसंहार पर पीड़ितों की गवाही
शुक्रवार को अपने गृह प्रांत सिंध के सुक्कुर इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भुट्टो ने कहा, 'सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी - या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून।'
