देश

बिलावल भुट्टो की 'खून बहेगा' धमकी पर पवन कल्याण का पलटवार कहा-'अगर जरूरत पड़ी तो...'

बिलावल भुट्टो-जरदारी ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (IWT) को निलंबित करने के भारत के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

Image

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण बिलावल पर हुए हमलावर

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का साथ देने के लिए कांग्रेस की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया। पवन कल्याण ने मंगलवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी की धमकी पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा'

बिलावल भुट्टो के बयान के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पवन कल्याण ने कहा, 'उन्हें (पाकिस्तान को) याद दिलाना चाहिए कि वे पिछले तीन युद्ध कैसे हारे हैं। हमें उन्हें विजुअल भेजने होंगे, लगभग 70,000 सैनिक, उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया, साथ ही, अगर वे सीमा पार करने की कोशिश करते हैं, तो हर भारतीय पाकिस्तान आएगा, अगर जरूरत पड़ी तो हम देश के लिए अपना खून बहा देंगे। उन्हें उनके अतीत की याद दिलानी चाहिए।'

शुक्रवार को अपने गृह प्रांत सिंध के सुक्कुर इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भुट्टो ने कहा, 'सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी - या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article