'पथराव और तोड़फोड़ छात्रों ने नहीं, बल्कि...', पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल को लेकर क्या बोले बिहार सरकार के मंत्री?

Patna Patliputra Railway Violence बिहार पुलिस मद्य निषेध परीक्षा के दौरान ट्रेनों की कमी और लेट-लतीफी से नाराज छात्रों ने शनिवार देर रात पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर उग्र प्रदर्शन और पथराव किया। इस घटना पर राजनीति तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस हिंसा के पीछे छात्रों का नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों का हाथ है जिनपर सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही मंत्री ने खान सर के प्रतिद्वंदी रोशन आनंद के भाई की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में भी कड़ी कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Patna Patliputra Railway Violence: पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने शनिवार देर रात उग्र प्रदर्शन किया। बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों ने ट्रेनों की कमी और ट्रेन लेट पहुंचने से नाराज हो गए। इसके बाद छात्रों ने स्टेशन पर जमकर बवाल काटा। इस घटना पर राजनेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध परीक्षा के दौरान हुई हिंसक झड़प और पथराव की घटना पर बड़ा बयान दिया है।

patna news

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने शनिवार देर रात उग्र प्रदर्शन किया। ANI

मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि उनका मानना है कि यह तोड़फोड़ और पथराव असली छात्रों द्वारा नहीं किया गया है, बल्कि इसके पीछे निश्चित रूप से कुछ असामाजिक तत्वों का हाथ था, जिन्होंने छात्रों की आड़ में इस उपद्रव को अंजाम दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार सरकार इस पूरे मामले की गहन जांच करवा रही है और जो भी लोग इस हिंसा के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed