Parliament Session Live: डीएमके सांसद के बयान को लेकर लोक सभा में हंगामा, बीजेपी ने बोला हमला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 6, 2023, 12:44 PM IST

Parliament Winter Session 2023: आज संसद में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। विभिन्न मुद्दों पर कई सांसदों ने स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। आपको बता रहे हैं दिनभर का अपडेट।

Parliament Winter Session 2023: संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन मंगलवार को संसद में खासा हंगामा हुआ। खास तौर पर डीएमके सांसद सेंथिल कुमार की गौमूत्र राज्य वाली टिप्पणी को लेकर लोकसभा में खूब हंगामा हुआ। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने डीएमके और कांग्रेस सहित विपक्ष को घेरा। वहीं, अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर साफ किया कि देश में दो प्रधानमंत्री, दो संविधान और दो झंडे बिल्कुल मंजूर नहीं होंगे और इसीलिए मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर पर अहम फैसला लिया था। आज भी संसद में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। आपको बता रहे हैं दिनभर का अपडेट।

parliament news

संसद सत्र का तीसरा दिन

डीएमके सांसद के बयान को लेकर लोक सभा में हंगामा

डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस. द्वारा मंगलवार को लोक सभा में हिंदी पट्टी के राज्यों पर विवादित टिप्पणी के मुद्दे पर बुधवार को लोक सभा में प्रश्नकाल के दौरान जमकर हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। बुधवार को प्रश्न काल के दौरान जैसे ही डीएमके के नेता टीआर बालू अपना प्रश्न पूछने के लिए खड़े हुए, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल ने पहले टीआर बालू से डीएमके के नेता होने के कारण अपने सांसद के बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि टीआर बालू डीएमके के नेता हैं। पहले उन्हें अपने सांसद के बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह क्या तरीका है कि कोई भी सदन में कुछ भी बोल कर चला जाए।

End of Feed