संसद के बाहर आपस में भिड़े कार्ति चिदंबरम और निशिकांत दुबे, UK की फर्म को लेकर क्या था मामला?

Parliament Monsoon Session Fight: दोनों सांसदों के बीच बहस की मुख्य वजह निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए वे संगीन आरोप हैं, जिनमें उन्होंने एक भारतीय सांसद पर देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल विदेशी कंपनी से जुड़े होने का दावा किया है।

Karti Chidambaram Nishikant Dubey Fight: संसद के जारी सत्र के दौरान मंगलवार की शाम संसद भवन परिसर में उस समय भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला, जब कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे के बीच ब्रिटेन की एक कंपनी को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। मीडिया कैमरों के सामने संसद की सीढ़ियों के पास हुई इस झड़प के दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी तल्खी नजर आई। विवाद बढ़ता देख कार्ति चिदंबरम यह कहते हुए वहां से निकल गए कि वह निशिकांत दुबे को यूके की कंपनियों के कामकाज का तरीका विस्तार से समझाएंगे।

संसद के बाहर आपस में भिड़े कार्ति चिदंबरम और निशिकांत दुबे, UK की फर्म को लेकर क्या था मामला?

संसद के बाहर आपस में भिड़े कार्ति चिदंबरम और निशिकांत दुबे, UK की फर्म को लेकर क्या था मामला?

क्या है पूरा माजरा?

दोनों सांसदों के बीच बहस की मुख्य वजह निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए वे संगीन आरोप हैं, जिनमें उन्होंने एक भारतीय सांसद पर देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल विदेशी कंपनी से जुड़े होने का दावा किया है। निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि एक प्रमुख भारतीय सांसद ब्रिटेन स्थित कंपनी 'बैकऑप्स लिमिटेड' में डायरेक्टर रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में इस जानकारी को पूरी तरह छिपाया है।

End of Feed