देश

Parliament Special Session: कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16 से 18 अप्रैल होना है विशेष सत्र

Parliament Special Session: कांग्रेस ने अपने सांसदों को संसद के विशेष सत्र में उपस्थित रहने को कहा है। इसके लिए कांग्रेस ने तीन लाइन का व्हिप भी जारी किया है।

Image

कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए तीन-लाइन का व्हिप जारी किया (फाइल फोटो- PTI)

Parliament Special Session: कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। कांग्रेस ने उन्हें 16 से 18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है। पार्टी ने अपने लोकसभा सदस्यों के लिए यह व्हिप उस वक्त जारी किया है, जब सरकार संसद के वर्तमान बजट सत्र के तहत हो रही इस तीन दिवसीय बैठक के दौरान महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से संबंधित संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को लाने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों से कहा है कि वे तीनों दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से लेकर स्थगित होने तक सदन में मौजूद रहें। मुख्य विपक्षी दल का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में फायदा हासिल करने के मकसद से यह कदम उठा रही है।

16 से 18 अप्रैल तक विशेष सत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान महिला आरक्षण अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों पर विचार करने एवं इन्हें पारित करने के लिए पेश किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गत बुधवार (आठ अप्रैल) को उन प्रारूप विधेयकों को मंजूरी दे दी जिनका उद्देश्य 2029 के संसदीय चुनाव से पहले महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करना है। इनमें से 273 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

बीजेपी ने भी जारी किया है व्हिप

भाजपा ने अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर उनसे बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले संसद के विस्तारित बजट सत्र के दौरान अपने-अपने सदन में उपस्थित रहने को कहा है। भाजपा ने अपने सभी सांसदों को भेजे संदेश में कहा, ’’16 से 18 अप्रैल 2026 तक यानी आगामी बृहस्पतिवार से शनिवार तक लोकसभा और राज्यसभा में भाजपा के सभी सदस्यों को तीन-लाइन का व्हिप जारी किया जा रहा है। सभी माननीय केंद्रीय मंत्रियों और सदस्यों से अनुरोध है कि वे उपर्युक्त तीनों तिथियों पर सदन में उपस्थित रहें। सदन में उपस्थिति अनिवार्य है। कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। सदस्यों से अनुरोध है कि वे व्हिप का सख्ती से पालन करें और सदन में अपनी निर्बाध उपस्थिति सुनिश्चित करें।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!