संसद की सुरक्षा में सेंध के दौरान थम गई थीं सांसें! 'हनुमान' ने घुसपैठिए को दबोचा, नागर बोले- मौत तो सामने थी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 13, 2023, 10:07 PM IST

पुलिस के अनुसार अच्छी तरह से समन्वित, सावधानीपूर्वक रची गई साज़िश के जरिए छह आरोपियों ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाई। घटना में शामिल छह में से पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया।

संसद की सुरक्षा में बुधवार (13 दिसंबर, 2023) को बड़ी सेंधमारी हुई। निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही के बीच दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए थे। वे इस दौरान ‘कैन’ से पीले रंग का धुआं फैलाने लगे थे। इन लोगों ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ और कुछ अन्य नारे भी लगाए थे। घटना के दौरान संसद के भीतर मौजूद सांसदों की सांसें बढ़ गई थीं। आइए, जानते हैं कि अंदर क्या कुछ हुआ था:

parliament security breach

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

नागौर से सांसद और राषअट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में घुसे युवक की पिटाई की थी। उन्होंने इस बारे में मीडिया को बताया, "शून्य काल चल रहा था। सभापति तब राजन अग्रवाल थे। मेरा बोलने का नंबर था। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो हल्ला हो रहा था। एक व्यक्ति लटक के कूद रहा था, जबकि दूसरा बंदर की तरह छलांग लगा रहा था। जैसे कोई ट्रेन्ड किया गया हो। वह स्पीकर चेयर की ओर इसी तरह आगे बढ़ रहा था।"

End of Feed