Lalit Jha: संसद की सुरक्षा में सेंध मामले का मास्टरमाइंड है ललित झा? अपने सहयोगी को भेजा था घटना का वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2023, 10:40 AM IST

Lalit Jha: ललित झा और नीलाक्ष के बीच फोन पर बातचीत का चैट वायरल हुआ है। ललित खुद को एनजीओ संचालक बताता है। नीलाक्ष भी इस एनजीओ का सदस्य है। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गृहमंत्रालय एक्शन में है। ललित झा फरार है, एसआईटी की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

Lalit Jha: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले की जांच में गृह मंत्रालय जुट गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस गंभीर चूक की जांच हर एंगल से कर रही हैं। इस बीच जांच में यह भी पता चला है कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड ललित झा हो सकता है जो कि फरार है। ललित झा को पकड़ने के लिए एसआईटी की दो टीमें लगी हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि ललित झा ने कोलकाता में रहने वाले अपने सहयोगी नीलाक्ष को घटना का वीडियो भेजा था और उसे वीडियो शेयर करने के लिए भी कहा था।।

खुद को एनजीओ संचालक बताता है ललित

ललित झा और नीलाक्ष के बीच फोन पर बातचीत का चैट वायरल हुआ है। ललित खुद को एनजीओ संचालक बताता है। नीलाक्ष भी इस एनजीओ का सदस्य है। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गृहमंत्रालय एक्शन में है। CRPF DG की अध्यक्षता में जांच चल रही है। जबकि दिल्ली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

End of Feed