Parliament Monsoon Session 2023 Updates: जब राज्यसभा में सभापति धनखड़ ने कांग्रेस सदस्य दीपेंद्र हुड्डा से मांगी गुरु दक्षिणा
जब राज्यसभा में सभापति धनखड़ ने कांग्रेस सदस्य दीपेंद्र हुड्डा से मांगी गुरु दक्षिणा
राज्यसभा में पिछले कई दिनों से विभिन्न मुद्दों पर जारी हंगामे और शोरगुल के बीच शुक्रवार को उस समय कुछ देर के लिए माहौल खुशनुमा हो गया जब सभापति जगदीप धनखड़ ने एक सदस्य से गुरु दक्षिणा मांग ली। उन्होंने यह 'गुरु दक्षिणा' कांग्रेस के सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मांगी। उन्होंने गुरु दक्षिणा के रूप में हुड्डा से सदन के एक सदस्य को उनकी तरफ से जन्मदिन का उपहार भेंट करने को कहा। दरअसल, यह वाक्या उस समय हुआ जब धनखड़ सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर आज के दिन जन्म लेने वाले कुछ सदस्यों को बधाई दे रहे थे। इस क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य मनोज झा का नाम लिया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। झा के अलावा सभापति ने वेंकटरमण राव मोपीदेवी (वाईएसआर कांग्रेस पार्टी) और इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस) को जन्मदिन की बधाई दी। सभापति ने उल्लेख किया कि हुड्डा अजमेर के मेयो कॉलेज के छात्र रहे हैं और इस नाते उनके पास कांग्रेस नेता का अभिभावक होने का विशेषाधिकार है क्योंकि वहीं से उन्होंने भी पढ़ाई की है। उन्होंने कहा, इसलिए गुरु दक्षिणा के तौर पर हुड्डा दिन के अंत तक प्रोफेसर झा को अपनी जेब से मेरी ओर से उपहार देंगे... आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार गुप्ता द्वारा इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: गतिरोध खत्म करने को लेकर सरकार गंभीर नहीं: रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद शुक्रवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने गतिरोध खत्म करने के उद्देश्य से बीच का रास्ता सुझाया था, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। राज्यसभा में शुक्रवार को सत्ता पक्ष ने राजस्थान में ‘कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति’ पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया वहीं विपक्ष ने मणिपुर मुद्दे पर नियम 267 के तहत दिए गए कार्यस्थगन नोटिस को स्वीकार करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 12:05 बजे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।लोकसभा में अंतर सेना संगठन कमान बिल को मंजूरी
सशस्त्र बलों के संयुक्त अभियानों के दौरान अनुशासन बनाये रखने के लिए त्वरित कार्रवाई के प्रावधान वाले ‘अंतर सेवा संगठन (कमान, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक, 2023’ को लोकसभा ने शुक्रवार को पारित कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच विधेयक को चर्चा और पारित करने के लिए रखा । इस पर हुई संक्षिप्त चर्चा पर रक्षा मंत्री के जवाब के बाद लोकसभा ने ध्वनिमत से विधेयक को मंजूरी दे दी।मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा में शुक्रवार को भी पिछले कुछ दिनों की तरह गतिरोध बरकरार रहा और विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी सदस्य मणिपुर का मुद्दा उठाने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से शांत रहने की अपील की।राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों द्वारा किए गए हंगामे के कारण पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। विपक्षी सदस्य मणिपुर हिंसा पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा की मांग कर रहे थे वहीं सत्ता पक्ष के सदस्य राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ कथित अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में व्यवस्था बनाने की बहुत कोशिश की लेकिन दोनों पक्षों ने हंगामा जारी रखा। इसके बाद सभापति ने कार्यवाही 11 बजकर 31 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: भाजपा सांसदों के लिए व्हिप
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और कुछ अहम विधेयकों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों के लिए दो लाइन का व्हिप जारी किया है। सांसदों से सात अगस्त से 11 अगस्त तक सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।राज्य का दर्जा देना और अधिकार देना, दो अलग चीजें-प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि देश में भाजपा ने जो समस्या खड़ी की ह ै उससे नेहरू और पटेल के दिखाए रास्ते पर चलकर निकला जा सकता है। गुरुवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान गृह मंत्री ने माना कि नेहरू दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के खिलाफ थे। लेकिन पूर्ण राज्य का दर्जा देना और अधिकार देना दो अलग-अलग चीजें हैं। वह चाहेंगे कि शाह तथ्यों को गलत तरीके न पेश करें।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: समान मतदाता सूची का मुद्दा विचाराधीन: सरकार
केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए समान मतदाता सूची के मुद्दे पर कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय संबंधी संसद की स्थायी समिति विचार कर रही है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि विधि आयोग ने अपनी 255वीं रिपोर्ट में संसदीय, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए समान मतदाता सूची शुरू करने का समर्थन किया था।'अग्निवीरों' की भर्ती के लिए कानून लाने की संभावनाएं तलाशें: समिति
संसद की एक समिति ने बृहस्पतिवार को सरकार से देश के सशस्त्र बलों में 'अग्निवीरों' की भर्ती के लिए कानून लाने की संभावना तलाशने को कहा। समिति ने अन्य सरकारी नौकरियों में अग्निवीर के लिए आरक्षण या वरीयता का भी सुझाव दिया ताकि उनके बीच किसी भी तरह के 'असंतोष' को पनपने से रोका जा सके। अग्निपथ योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को चार साल की अवधि के लिए भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में शामिल किया जाता है।आप सांसद लोकसभा से निलंबित
आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू को बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के सामने कागज फाड़कर फेंकने के लिए वर्तमान मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। निचले सदन में दिल्ली में अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना से जुड़े ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ के पारित होने के बाद रिंकू के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: अध्यक्ष बिरला ने कार्यवाही का संचालन किया
संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद से ही लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर लगातार हो रहे हंगामे और कामकाज बाधित होने से अप्रसन्न लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को सदन की कार्यवाही का संचालन किया। इससे पहले सदन में अवरोध पर अप्रसन्नता जताते हुए उन्होंने बुधवार को सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं किया और बृहस्पतिवार को प्रश्नकाल में भी आसन पर नहीं दिखे। इसके बाद दोपहर में ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक’ को चर्चा और पारित करने के लिए रखे जाते समय वह सदन की कार्यवाही का संचालन करने पहुंचे।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: खरगे-राहुल ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को पार्टी की केरल इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्य की सभी 20 लोकसभा सीटों की रणनीति को लेकर चर्चा की कई। बैठक की शुरुआत से पहले कुछ पल मौन रखकर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को श्रद्धांजलि दी गई। चांडी का हाल ही में निधन हो गया है। इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘2019 के लोकसभा चुनावों में केरल ने हमें 20 में से 19 सांसदों का आशीर्वाद दिया था।Exclusive: 'लिमिट क्रॉस कर चुका विपक्ष, ऑल दे बेस्ट...', SIR विवाद पर हरदीप सिंह पुरी ने किया पलटवार; राहुल को भी घेरा
'पश्चिम बंगाल में पंजीकृत मदरसों में ‘वंदे मातरम’गाना हुआ अनिवार्य', मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बोले- हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा
48 घंटे में छह हत्याओं से दहला मणिपुर; आज दो लोगों को सोते समय उग्रवादियों ने मार दी गोली, इस महीने में 13 मारे गए
'ज्ञानेश कुमार ने BJP से चुनाव लड़ने का दिया था ऑफर', केरल के पूर्व मुख्य सचिव का बड़ा दावा! राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर घेरा
डीजल को टक्कर देने आ रही देश की पहली LNG ट्रेन, 27 सितंबर को अमित शाह करेंगे लॉन्च, जानें खासियतें
© 2026 Times Horizon Private Limited
