हरियाणा के 4 जिलों में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब शुरू होगी चुनाव की प्रक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 04:55 PM IST

Haryana Panchayat Election 2022: हरियाणा के 4 जिले फरीदाबाद, हिसार, पलवल और फतेहाबाद में पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। जानिए चुनाव की प्रक्रिया कब शुरू होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा के चार जिलों में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान।
  • पांच नवंबर से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।
  • 12 नवंबर को नामांकन पत्रों की होगी छंटनी।

Haryana Panchayat Election 2022: हरियाणा के 4 जिलों में पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि फरीदाबाद, हिसार, पलवल और फतेहाबाद में जिला परिषद और पंचायत समिति का चुनाव 22 नवंबर को होगा। पंच और सरपंच के चुनाव 25 नवंबर को होंगे। 5 नवंबर से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 12 नवंबर को होगी। नामांकन की वापसी 14 नवम्बर तक होगी।

Haryana Panchayat Election 2022-istock

हरियाणा में पंचायत चुनाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इससे पहले हाल ही में हरियाणा के 9 जिलों में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था। अंबाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिलों में पंचायत चुनाव होंगे। इन जिलों में में 9 नवंबर को मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए मतदान किया जाएगा। जबकि 12 नवंबर को पंच और सरपंच के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे डाले जाएंगे। यहां 21 से 28 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। 29 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। 31 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

End of Feed