पनौती मामला: राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, भड़के खरगे- कह दी ये बात

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 23, 2023, 07:14 PM IST

Panauti case: चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के लिए ‘पनौती’ और ‘जेबकतरे’ शब्द इस्तेमाल करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजा। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम इसका जवाब देंगे।

Panauti case: ‘पनौती’ और ‘जेबकतरे’ शब्द कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोग ने उनसे शनिवार शाम तक जवाब देने को कहा है। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भड़कते हुए कहा कि भेजने दीजिए, हम इसका जवाब देंगे। यह कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसी कोई गंभीर टिप्पणी नहीं की गई है। किसी पर इतनी गंभीर टिप्पणी नहीं हुई है लेकिन चूंकि चुनाव चल रहे हैं इसलिए हाइप बनाई जा रही है। हम नोटिस का जवाब देंगे। आज जिस तरह से वे चुनाव में डराने की कोशिश कर रहे हैं वह ठीक नहीं है। अगर वे लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं तो उन्हें एक स्तरीय खेल का मैदान देना चाहिए। इसकी जगह ईडी, सीबीआई आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है। गौर हो कि चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए ‘पनौती’, ‘जेबकतरा’ कहकर संबोधित किया था।

Congress President Mallikarjun Kharge

राहुल को ईसी की नोटिस पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खरगे (तस्वीर-फेसबुक)

बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि एक वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है। निर्वाचन आयोग ने गांधी को याद दिलाया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता नेताओं को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ असत्यापित आरोप लगाने से रोकती है। कांग्रेस नेता ने राजस्थान में हाल की रैलियों में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ‘पनौती’, जेबकतरे ओर अन्य टिप्पणियां की थी।

End of Feed