जैसलमेर से संदिग्ध पाकिस्तानी शख्स गिरफ्तार, दस्तावेज बनाने में मदद करने वाला भी दबोचा गया

Pakistani Suspect Arrested: एक पाकिस्तानी संदिग्ध व्यक्ति को राजस्थान के जैसलमेर से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी नागरिक को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया।

Jaisalmer: राजस्थान पुलिस ने यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में बिना वैध वीजा के अवैध रूप से रह रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू ने रविवार को बताया कि संदिग्ध पाकिस्तानी युवक को अंतरराष्ट्रीय कॉल पर बातचीत की निगरानी के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

ARREST

प्रतीकात्मक फोटो

यूपी के गाजियाबाद निवासी सचिन ने की थी उसकी मदद

थानाधिकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने बताया कि भारत में उसका दस्तावेज बनाने में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी सचिन ने उसकी मदद की और विनय कपूर के नाम से उसके भारतीय दस्तावेज बनवाये गये। थानाधिकारी के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसका नाम रहीमयार खान (35) है और पाकिस्तान का निवासी है।

End of Feed