देश

पाकिस्तानियों की शर्मनाक हरकत, इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास को प्रदर्शनकारियों ने घेरा, गेट पर चढ़े

Indian Embassy in Islamabad : पाकिस्तानियों ने एक बार फिर शर्मनाक हरकत की है। इस्लामाबाद में शुक्रवार को भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन करने जुटे लोगों में से कुछ ने दूतावास में दाखिल होने की कोशिश की। कुछ लोग दूतावास की गेट पर चढ़ने लगे। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान किसी सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

Image

इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन।

Indian Embassy in Islamabad : पाकिस्तानियों ने एक बार फिर शर्मनाक हरकत की है। इस्लामाबाद में शुक्रवार को भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन करने जुटे लोगों में से कुछ ने दूतावास में दाखिल होने की कोशिश की। कुछ लोग दूतावास की गेट पर चढ़ने लगे। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान किसी सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। दूतावास के बाहर कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं दिखा। प्रदर्शनकारियों के दूतावास में दाखिल होने पर वहां भीतर मौजूद भारतीय राजनयिकों और कर्मचारियों को खतरा हो सकता है। दरअसल, यह सब कुछ पाकिस्तानी सरकार की शह और इशारे पर हुआ है। बिना सरकार और स्थानीय प्रशासन के चाहे किसी भी दूतावास के बाहर इस तरह का प्रदर्शन नहीं हो सकता है।

पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान गई

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसारन घाटी में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान गई है। भारतीय एजेंसियों की अब तक की जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि इस आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई और इस हमले को अंजाम देने के लिए आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। इसके बाद भारत सरकार ने 23 अप्रैल को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक के बाद पाकिस्तान पर कूटनीतिक हमला करते हुए दोनों देशों के बीच 1960 में हुई सिंधु नदी जल संधि को स्थगित कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान के सभी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़कर जाने सहित कई प्रतिबंधात्मक कदम उठाए। पाकिस्तान ने शिमला समझौता स्थगित करने, वाघा बॉर्डर और अपना एयरस्पेस बंद करने का फैसला लिया है।

सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं। इसने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए। इसने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने का परामर्श दिया।

29 अप्रैल तक वैध होंगे मेडिकल वीजा

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा पर मंत्रिमंडल की समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है।’बयान में कहा गया,‘भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा भी केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article