देश

राजस्थान में पकड़ा गया पाक जासूस पठान खान, जैसलमेर में छिप कर ISI को भेज रहा था इंडियन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2025, 10:54 AM IST

जैसलमेर में पठान खान नाम के एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। पठान खान, जैसलमेर में छिपकर पाकिस्तान के लिए काम कर रहा था और पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना की जानकारी भेज रहा है।

Image

जैसलमेर में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस

Photo : ANI

राजस्थान के जैसलमेर में एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी जासूस का गिरफ्तार होना, राजस्थान इंटेलिजेंस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। राजस्थान में पहले से भी आईएसआई की नजर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर के जीरो आरडी मोहनगढ़ क्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे पठान खान (40) को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। पठान खान पर भारत की सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारियां और आर्मी से जुड़ी वीडियो व फोटो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भेजने के गंभीर आरोप हैं। 2019 में पठान खान पाकिस्तान गया था और वहां उसके कई रिश्तेदार रहते हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि उसी दौरान उसका संपर्क पाक खुफिया एजेंसी से हुआ था. अब ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत जयपुर में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

End of Article