जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में पाकिस्तान भले ही कितना भी इनकार कर ले लेकिन जो सबूत मिले हैं, उससे साफ है कि पाकिस्तान ने न सिर्फ आतंकियों को पहलगाम में हमले के लिए भेजा, बल्कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और पाक आर्मी पूरी तरह से इस हमले में शामिल थी। ISI और पाकिस्तान की आर्मी की मदद से पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। NIA की प्रारंभिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।
पहलगाम आतंकी हमले में दो पाकिस्तानी आतंकी शामिल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले में दो मुख्य आतंकी हाशमी मूसा और अली भाई उर्फ तल्हा भाई, पाकिस्तानी थे और उन्होंने इस हमले का नेतृत्व किया था।
- NIA की जांच रिपोर्ट में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर, ISI और पाक आर्मी की साजिश के सबूत मिले हैं।
- जांच में सामने आया कि आतंकियों ने हथियार बेताब घाटी में छुपाए थे।
- प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ओवर ग्राउंड वर्कर्स OGW का जिक्र, आतंकी हमले में OGW की भूमिका का जिक्र
- ओवर ग्राउंड वर्कर्स के कांटेक्ट की NIA ने लिस्ट तैयार की
- OGW पर प्रशासनिक और अदालती कार्यवाई की तैयारी की जा रही है
- प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में NIA ने करीब 150 लोगों के बयान रिकॉर्ड दर्ज किए हैं
- 3D मैपिंग और रिक्रिएशन के शुरुआती रिपोर्ट भी इस प्रारंभिक जांच रिपोर्ट का हिस्सा
- मौके से मिले खाली कारतूस FSL को भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है
- NIA की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में POK का जिक्र, आतंकी POK में अपने हैंडलर के संपर्क में थे
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमली हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई एक्शन लिए हैं। जिसमें सिंधु जल संधि को संस्पेंड करना शामिल है।
