Vikram Misri exposed PAK: सीमा पर भारत-पाक तनाव के बीच आज भी सेना और विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस कर पाकिस्तान की हिमाकत और भारत की जवाबी कार्रवाई का पूरा अपडेट दिया। सेना और विदेश सचिव ने बताया कि किस तरह पाकिस्तान के हमलों का जवाब दिया गया और कैसे ये आतंकी देश लगातार झूठ फैलाकर भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहता है।
विक्रम मिसरी ने किया पाकिस्तान को बेनकाब
पाकिस्तान फैला रहा झूठ, फैलाना चाहता है सांप्रदायिक तनाव
विक्रम मिसरी ने कहा, कल रात भी पाकिस्तान की कायरता पूर्ण गतिविधियों से अभी आपको अवगत कराया गया है। पाकिस्तान ने गुरुद्वारा पर हमला किया और उसमें कई जानें गई हैं। ये जो हमले हुए, कल भारतीय सैन्य ने इनका जवाब दिया है। पाकिस्तान ने कहा कि उसके कई धार्मिक स्थलों को निशाना नहीं बनाया गया है, लेकिन पुंछ में उसने गुरुद्वारा को निशाना बनाया। करतारपुर साहिब पर सर्विसेज अभी सस्पेंडेड है आगे की जानकारी से आप को अपडेट करेंगे। IMF मीटिंग को लेकर सवाल पर कहा कि हम अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वाटर बहावलपुर में है।
पाकिस्तान ने तुर्किए के ड्रोन इस्तेमाल किए
प्रेस कांफ्रेंस सेना ने कहा कि बीती रात पाकिस्तान ने कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया। 36 जगहों पर 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान ने तुर्किए के ड्रोन इस्तेमाल किए। पाकिस्तान ने एलओसी पर भारी गोलीबारी की जिसमें कुछ लोग हताहत हुए। पाकिस्तान अपने नागरिकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 8-9 मई की मध्यरात्रि को पाक सेना ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए भारतीय वायु क्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 300-400 ड्रोनों का इस्तेमाल घुसपैठ करने का प्रयास किया गया, जिसे नाकाम किया गया। इसका मकसद खुफिया जानकारी इकट्ठा करना था। जांच में पता चला है कि ये ड्रोन तुर्किए के थे। इसके अलावा पाकिस्तानी ने LOC पर भारी कैलिबर से हमला किया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई ड्रोन को मार गिराया। पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान हुआ है।
