देश

LoC पर पाक सैनिकों की नापाक हरकत, कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर में फायरिंग; भारतीय सेना ने किया पलटवार

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन हुआ है। गुरुवार की रात पाक सैनिकों ने भारतीयों चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने जमकर पलटवार किया।

Image

एलओसी पर पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का उल्लंघन (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर युद्धविराम का लगातार उल्लंघन जारी है। पाकिस्तान को डर है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है, जिस डर से वो रात के अंधेरे में सीमा पर भारतीयों चौकियों पर लगातार फायरिंग कर रहा है। गुरुवार रात भी पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों से फायरिंग की।

LoC पर युद्धविराम का उल्लंघन

सेना से मिला जानकारी के अनुसार 01-02 मई 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने संयमित और उचित तरीके से जवाब दिया। जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक और दो मई की दरमियानी रात पाकिस्तानी सैन्य चौकियों की तरफ से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों के सामने स्थित एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने इसका माकूल जवाब दिया।

बंकरों की सफाई शुरू

एलओसी और आईबी के पास रहने वाले आम नागरिकों ने अपने सामुदायिक और निजी बंकरों की सफाई शुरू कर दी है, ताकि गोलाबारी बढ़ने की स्थिति में वे वहां शरण ले सकें। एलओसी और आईबी के निकट रहने वाले आम नागरिकों ने गोलाबारी बढ़ने की स्थिति में अपने सामुदायिक और निजी बंकरों को साफ करना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें रहने लायक बनाया जा सके। केंद्र सरकार ने 2017 में 14,460 निजी और सामुदायिक बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि सांबा, कठुआ, जम्मू, पुंछ और राजौरी जिले में 8,600 से अधिक सामुदायिक और निजी बंकर बनाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जहां आर एस पुरा और अरनिया सेक्टर में फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है वहीं कठुआ, सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में यह अब भी जारी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article