लेह से सरक्रीक तक 36 जगहों से पाकिस्तान की घुसपैठ की हर कोशिश नाकाम; दिया करारा जवाब

पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारत में 300 से 400 ड्रोन्स के जरिए भारत में 36 जगहों पर हमले की कोशिश की। लेह से कर क्रीक तक पाकिस्तान ने तुर्किए में बने इन ड्रोन से हमले की कोशिश की, लेकिन सभी को मार गिराया गया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब भी दिया।

पाकिस्तान की तरफ से कल यानी गुरुवार 8 मई की रात भारत में 36 जगहों पर 300-400 ड्रोन से अटैक किया गया। MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की एक-एक हरकत का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से पूरी पश्चिमी सीमा पर लेह (लद्दाख) से लेकर सरक्रीक (गुजरात) तक 36 जगहों को निशाना बनाने की कोशिश की गई।

MEA Press Confrence.

MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पाकिस्तान ने इन हमलों के लिए तुर्किए में बने ड्रोन्स का इस्तेमाल किया। लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन्स को मार गिराया। पाकिस्तान की तरफ से जिन प्रमुख जगहों पर हमले की कोशिश की गई, उनके नाम यहां है -

End of Feed