देश

पाकिस्तान ने तुर्किए में बने ड्रोन से भारत पर हमले की कोशिश की, सभी Drones को मार गिराया - MEA

पाकिस्तान की हर ना'पाक' कोशिश को भारत ने नाकाम किया है। पाकिस्तान और उसके आतंकी मंसूबे वाले आका बार-बार मुंह की खाने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। गुरुवार 8 मई की रात को भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को कैसे सबक सिखाया, MEA और सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब कुछ बताया गया।

Image

पाकिस्तान की तरफ से Drones से हमला किया गया, जिसे नाका कर दिया

भारत ने Operation Sindoor के जरिए साफ संदेश दिया कि छेड़ोगे तो कहीं का नहीं छोड़ेंगे। लेकिन पाकिस्तान को इतना स्पष्ट संदेश भी समझ नहीं आया। यही कारण है कि बुधवार 7 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की इस ना'पाक' कोशिश के बाद भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में सेना के ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया। लेकिन पाकिस्तान और उसके आतंकी मंसूबे वाले आका बार-बार मुंह की खाने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार 8 मई की रात को एक बार फिर भारत के 300 से 400 ड्रोन से हमला किया। MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने पूरी जानकारी दी।

MEA

MEA

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि 7 और 8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमा पर भारतीय हवाई क्षेत्र का बार-बार उल्लंघन किया, जिसका उद्देश्य प्रमुख सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना था। इसके अलावा, नियंत्रण रेखा पर भारी-कैलिबर के हथियारों से गोलीबारी की गई। 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश करने के लिए लगभग 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने तुर्किए में बने ड्रोन्स के जरिए भारत पर हमला करने की कोशिश की।

कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन पर भी हमले की कोशिश की, जिसे नाकाम कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ड्रोन के मलबे की फॉरेंसिंग जांच की जा रही है। दोनों सैन्य अधिकारियों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के हमले का जवाब देते हुए उनके चार सैन्य ठिकानों पर सशस्त्र ड्रोन हमला किया गया।

MEA

MEA

पाक नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, पाकिस्तान ने 7 मई को शाम 08:30 बजे बिना उकसावे के ड्रोन और मिसाइल हमला करने के बावजूद अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया। पाकिस्तान नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि भारत पर उसके हमले से भारत की हवाई रक्षा प्रतिक्रिया तेज हो जाएगी। यह भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों सहित नागरिक विमानों के लिए सुरक्षित नहीं है।

विक्रम मिसरी ने किया पाकिस्तान को बेनकाब

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों से इनकार करना उनके दोगलेपन का एक और उदाहरण है। पाकिस्तान विवाद पैदा करने के इरादे से स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश कर रहा है। भारत की दृढ़ एकता पाकिस्तान के लिए एक चुनौती है। विदेश सचिव ने पाकिस्तान के इस दावे की निंदा की कि उन्होंने किसी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया या उस पर हमला नहीं किया। विदेश सचिव ने कहा कि इस्लामाबाद अपनी हरकतों से मुकरने के लिए बेताब है।

बता दें कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए 6 और 7 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान और PoK के कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया। इसमें तमाम आतंकी ठिकाने तबाह हो गए और कई आतंकवादी मारे गए।

पाकिस्तान ने 7 और 8 मई की दरम्यानी रात भारत के 15 शहरों पर मिसाइल हमला करने की कोशिश की, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने 8 मई की सुबह पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन अटैक किया। इसके बाद रात होते-होते पाकिस्तान ने फिर से भारत पर मिसाइल अटैक करने की कोशिश की, जिसे एयर डिफेंस सिस्टन ने एक बार फिर से नाकाम कर दिया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!