PoK को खाली करे पाकिस्तान, कश्मीर में किसी तीसरे की दखलअंदाजी मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते हुए अवैध रूप से कब्जा किए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करने को कहा। ​विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारा लंबे अर्से से यही राष्ट्रीय पक्ष रहा है कि भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय तरीके से ही हल करना है।

India Pakistan Ceasefire: विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते हुए अवैध रूप से कब्जा किए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करने को कहा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारा लंबे अर्से से यही राष्ट्रीय पक्ष रहा है कि भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय तरीके से ही हल करना है। इस नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लंबित मामला केवल पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करने का है।

MEA India

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के सेनाओं के संचालन महानिदेशकों (DGMOs) के बीच 10 मई 2025 को दोपहर 3:35 बजे एक फोन कॉल में समझौते की तारीख, समय और शब्द तय किए गए। इस कॉल के लिए पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) से दोपहर 12:37 बजे संपर्क किया था। तकनीकी कारणों से पाकिस्तान को भारत से हॉटलाइन जोड़ने में शुरुआत में दिक्कत हुई। इसके बाद कॉल का समय भारतीय DGMO की उपलब्धता के अनुसार 3:35 बजे तय किया गया।

End of Feed