BSF Jawan Purnam Kumar : बीते 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में रहने वाले BSF जवान पूर्णम कुमार साह को पाकिस्तान ने बुधवार को रिहा कर दिया। उसने संयुक्त चेक पोस्ट वाघा-अटारी से लगभग सुबह 10 : 30 बजे साह को भारत को सौंपा। यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार हुई। साह पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को छोड़ा।
गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे साह
साह 23 अप्रैल को गलती से पंजाब के फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर गए थे, तब से इनकी रिहाई के प्रयास किए जा रहे थे। बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साह जो कि 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान की हिरासत में थे, पाकिस्तान ने उन्हें संयुक्त चेक पोस्ट अटारी के जरिए आज सुबह 10.30 बजे भारत को लौटा दिया।'
फिरोजपुर की सीमा पर तैनात थे
बीएसएफ की 182वीं बटालियन के जवान शाह फिरोजपुर की सीमा पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान धूप और गर्मी से बचने के लिए वह थोड़े छाएदार इलाके की तरफ चले गए। ऐसे करते समय वह पाकिस्तान के हिस्से वाले इलाके में चले गए। तभी पाकिस्तानी रेंजर वहां आए और उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। ड्यूटी के दौरान साह के पास उनकी राइफल भी थी।
