देश

चीनी प्रचार मीडिया आउटलेट Global Times का 'X' अकाउंट भारत में प्रतिबंधित

चीनी प्रचार मीडिया आउटलेट 'ग्लोबल टाइम्स' के आधिकारिक 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

Image

ग्लोबल टाइम्स' का एक्स अकाउंट भारत में प्रतिबंधित

चीनी प्रचार मीडिया आउटलेट 'ग्लोबल टाइम्स' के आधिकारिक 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले कई पाकिस्तानी हैंडल के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। हालांकि, ग्लोबल टाइम्स की वेबसाइट अभी भी देश में दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' ने कहा कि उसने सरकार के कार्यकारी आदेशों के बाद भारत में 8,000 अकाउंट ब्लॉक करना शुरू कर दिया है।

एक्स के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स हैंडल ने कहा कि उसे भारत सरकार से कार्यकारी आदेश मिले हैं, जिसके तहत उसे देश में 8,000 से अधिक अकाउंट ब्लॉक करने की आवश्यकता है, जिसके लिए कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों पर भारी जुर्माना और कारावास सहित संभावित दंड लगाया जा सकता है।

भारत ने क्यों की त्वरित कार्रवाई

चीन के समाचार संस्थानों ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के ‘एक्स’ खातों पर बुधवार को लिखा देखा गया कि एक कानूनी अनुरोध पर भारत में इन पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को ईमेल किया गया लेकिन तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है। यह घटनाक्रम चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए उसके नामों की घोषणा किए जाने की पृष्ठभूमि में आया है, जिसे पड़ोसी देश तिब्बत का दक्षिणी भाग होने का दावा करता है।

भारत ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने के चीन के कदम को ‘व्यर्थ और बेतुका’ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि इस तरह के प्रयासों से इस ‘अस्वीकार्य’ वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा कि यह राज्य ‘भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा’।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने के अपने व्यर्थ और बेतुके प्रयासों में लगा हुआ है। हमारे सैद्धांतिक रुख के अनुरूप, हम इस तरह के प्रयासों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें