Jammu News: शुक्रवार, 9 मई की रात करीब 9:00 बजे के बाद जम्मू सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी। बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की तरफ से की जा रही इस गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भरपूर जवाब दिया। जिसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा।
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर BSF जम्मू ने बताया कि "09 मई 2025 को लगभग 2100 बजे से, पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के जम्मू सेक्टर में BSF चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचाते हुए उचित तरीके से जवाब दिया है। भारत की संप्रभुता की रक्षा करने का हमारा संकल्प अडिग है।"
गौरतलब है कि शु्क्रवार की रात से पाकिस्तान ने भारत कुल 26 मिसाइल-ड्रोन अटैक किए, जिसमें से एक को भी भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सफल नहीं होने दिया और आसमान में ही मार गिराया। बदले में भारत ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस उड़ा डाले हैं। सेना ने कहा, "उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में भुज तक, पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं।"
भारतीय सशस्त्र बल हाई लेवल अलर्ट पर हैं और ऐसे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके न्यूट्रलाइज किया जा रहा है।
