पहलगाम हमले के बाद उकसावे की कार्रवाई कर रहा बदहाल PAK! अब्दाली मिसाइल परीक्षण से बढ़ा तनाव

India Pakistan Tension: भारत पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को ' स्पष्ट तौर पर उकसावे की कार्रवाई' मानता है। पूरी मामले से वाकिफ लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

India Pakistan Tension: भारत पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को ' स्पष्ट तौर पर उकसावे की कार्रवाई' मानता है। पूरी मामले से वाकिफ लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान की सेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह मिसाइल 450 किलोमीटर तक मार कर सकती है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने निर्धारित दायित्वों और मानदंडों के तहत मिसाइल परीक्षण करने की अपनी योजना के बारे में भारत को पूर्व में सूचना दे दी थी।

India Pakistan Tension

फोटो: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (दाएं)

पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में कहा कि इस परीक्षण का उद्देश्य सैनिकों की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नौसंचालन प्रणाली और गतिशीलता विशेषताओं सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों को परखना था। बयान में कहा गया कि मिसाइल प्रक्षेपण ‘एक्सरसाइज इंडस’ का हिस्सा था, लेकिन इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

End of Feed