कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी बीच शनिवार की देर रात राजस्थान के श्रीगंगानगर में BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर बॉर्डर क्रॉस कर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल, BSF अलर्ट है। पूछताछ में कई बड़े सुराग मिल सकते हैं।
यह घटनाक्रम जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा पकड़े जाने के लगभग दस दिन बाद हुआ है। पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गये थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर को बल की राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में लिया है।बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा था और भारतीय बल द्वारा कड़े विरोध के बावजूद उसने उसे सौंपने से इनकार कर दिया है।
