झूठे पाकिस्तान का झूठा मंत्री! वीडियो गेम का वीडियो दिखा, अत्ताउल्लाह तरार ने कर डाला भारतीय सुरक्षा बलों पर हमले का दावा

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान का फर्जी खबरें चलाने का अभियान तेजी पर रहा। इस दौरान संघर्ष से जुड़े कई फर्जी दावे किए गए। जिनका समय समय पर खंडन किया गया।

6 और 7 मई की दरमियानी रात जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, उसके बाद सीमा पर तनाव की स्थिति लगातार बढ़ने लगी। यह वही समय था जब पाकिस्तान से संबंधित कई सोशल मीडिया एकाउंट ने फर्जी खबरों को हवा देनी शुरू की। आम लोगों की बात छोड़िए पाकिस्तान के सरकारी पदों पर बैठे तथाकथित जिम्मेदार लोग भी इसमें पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म 'एक्स' पर पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक पेज से वीडियो गेम की फुटेज डाल दी और उसे भारत के साथ चल रहे संघर्ष से संबंधित बता डाला।

pak.

पाक ने किए कई फर्जी दावे

मंत्री अत्ताउल्लाह तरार का फर्जी दावा

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने ARMA 3 नाम के वीडियो गेम से फुटेज शेयर करते हुए दावा किया गया कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने भारतीय सुरक्षा बलों को समय पर तगड़ा जवाब दिया। इस भ्रामक दावे की जांच यूके डिफेंस जर्नल ने की और कहा कि पाकिस्तान सरकार के एक आधिकारिक एकाउंट से पोस्ट किया गया क्लोज-इन वेपन सिस्टम (CIWS) द्वारा टार्गेट पर हमला करने वाला फुटेज एक लोकप्रिय मिलिट्री गेम ARMA 3 से है।

End of Feed