देश

बुरी तरह पिटने के बाद भी पाकिस्तान का झूठ बरकरार, कहा- सिर्फ एक एयरक्राफ्ट को पहुंचा नुकसान

पाकिस्तान की सेना ने 11 मई की रात अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को कहा कि उनके एक विमान को मामूली नुकसान पहुंचा है। इस संघर्ष में बुरी तरह झटका लगने के बाद पाकिस्तान के झूठ का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। ये बात पाकिस्तान की तरफ से तब आई जब कल शाम भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग में इस बात की जानकारी दी गई पाकिस्तान का एक विमान नष्ट किया गया है।

Image

पाकिस्तान के झूठ का सिलसिला जारी

Pakistan Lies On Aircraft Damage: इतने नुकसान के बाद भी पाकिस्तान ने केवल एक लड़ाकू जहाज को नुकसान पहुंचने की बात मानी है। भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान ने अपने एक विमान को 'मामूली क्षति' पहुंचने की बात कही, जबकि भारतीय सेना ने ये साफ कहा था कि हमने कई ड्रोन औक जेट्स को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि,पाकिस्तान किस विमान की बात कर रहा था, इसको लेकर स्पष्टता नहीं है।

पाकिस्तान का झूठ

रविवार की देर रात पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने वायु सेना और नौसेना के अधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस ब्रीफिंग का मकसद 'ऑपरेशन बनयान-उल मरसूस' के संचालन और समापन के बारे में जानकारी देना था। इसी ब्रीफिंग में चौधरी ने ये कहा कि पाकिस्तान के केवल एक विमान को 'मामूली नुकसान' हुआ है, लेकिन विमान के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

कल भारत ने भी कही थी बात

रविवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय वायुसेना के महानिदेशक, एयर ऑपरेशनल (DGAO) एयर मार्शल एके भारती ने एक सवाल पर जवाब दिया कि कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के कई ड्रोन और जेट को हिट किया गया है। उन्होंने ये नहीं बताया कि कौन-सा विमान मार गिराया गया लेकिन ये जरूर कहा कि वह एक हाईटेक जेट था। वहीं, अब पाकिस्तान ने इस बात को आंशिक तौर कबूलकर ही झूठ ही बोला है।

"सभी पायलट घर वापस आ गए हैं"

एक सवाल के जवाब में चौधरी ने ये बात कही कि कोई भी भारतीय पायलट पाकिस्तान की हिरासत में नहीं है और ऐसी सभी खबरें 'फर्जी सोशल मीडिया रिपोर्टों' पर आधारित हैं। रविवार को हुई भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग में भी एयर मार्शल भारती ने कहा था कि "मैं केवल इतना कह सकता हूं कि हमने जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, उन्हें हासिल कर लिया है और हमारे सभी पायलट घर वापस आ गए हैं।"

सीजफायर पर बन गई है सहमति

शनिवार को भारत और पाकिस्तान ने जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए सहमति जताई थी। जिसके अगले दिन दोनों देश की सेनाओं प्रेस ब्रीफिंग में ऑपरेशन से जुड़ी जानकारियों को साझा किया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित