नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से की गोलाबारी

पाकिस्तानी सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के एक दिन बाद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी की।

पाकिस्तानी सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पड़ोसी देश में आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के एक दिन बाद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आधी रात के बाद करनाह इलाके में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया और गोले और मोर्टार दागे गए।

shelling

कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलाबारी (फाइल फोटो)

भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

End of Feed