देश

कैसे टूटा पाकिस्तानी सेना का मनोबल? विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने दिया गिना, जमीनी और हवाई दोनों ही लड़ाई में पाक पस्त

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच शनिवार को विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि दोनों पक्षों में आज शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बन गयी।

Image

विंग कमांडर व्योमिका सिंह

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को हुए नुकसान की एक-एक डिटेल बता दी। व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के हमलों के जवाब में भारत ने जो पलटवार किया, उससे उसका मनोबल टूट गया। पाकिस्तान को जमीन से लेकर हवा तक में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम के तबाह होने के बाद उसका हवाई हमलों से बचाव मुश्किल हो गया था।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह की बड़ी बातें

  • पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान को हमारे ठिकानों पर बिना उकसावे के हमला करने के बाद बहुत भारी और असहनीय क्षति हुई है।
  • पाक जमीन और हवा दोनों जगहों पर नुकसान उठाना पड़ा है।
  • महत्वपूर्ण पाकिस्तानी हवाई ठिकानों- स्कार्दू, जैकोबाबाद और भोलारी को भारी नुकसान हुआ है।
  • इसके अलावा, एडी हथियार प्रणाली और रडार के नुकसान ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र की सुरक्षा को अस्थिर बना दिया है।
  • नियंत्रण रेखा के पार, सैन्य बुनियादी ढांचे, कमांड कंट्रोल सेंटर और रसद प्रतिष्ठानों को व्यापक और सटीक नुकसान पहुंचा है
  • इसके अलावा, दो सैन्य कर्मियों की मौत ने इसकी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमता और पाकिस्तानी मनोबल को पूरी तरह से तोड़ दिया है।

संघर्ष विराम पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी एवं सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बन गई है। यह घोषणा भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किए जाने के कुछ दिन बाद की गई। भारत द्वारा आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद से पाकिस्तान ने विभिन्न भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी एवं सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध अपना अडिग रुख कायम रखा है और आगे भी ऐसा ही करता रहेगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें