LoC Firing: पाकिस्तान नहीं आया अपनी नापाक हरकत से बाज, भारतीय सेना ने भी दे दिया मुंहतोड़ जवाब

LoC Firing: LoC पर पाकिस्तान की उकसाने वाली गतिविधियां जारी हैं। बीती रात, 5-6 मई 2025 को, पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के पास भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की। ऐसे में, पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया।

LoC Firing: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। उसने 11वें दिन भी यह उल्लंघन जारी रखा। पाकिस्तानी चौकियों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की जा रही है, जो सिर्फ एक या दो सेक्टरों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई सेक्टरों में एक साथ की जा रही है। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का तुरंत और उचित जवाब दिया। 4-5 मई 2025 की रात को, पहलगाम हमले के बाद, पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

Pakistan Fired on LOC

पाकिस्तान ने किया LoC पर हमला

रात में की थी फायरिंग

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान को आशंका है कि भारत उसके खिलाफ कोई बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसी वजह से पाकिस्तान एक ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है, तो दूसरी ओर LoC पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। ताजा घटनाक्रम में, पाकिस्तानी सेना ने 4-5 मई की रात LoC पर फिर से गोलीबारी की है।

End of Feed